Breaking : राष्ट्रपति Droupadi Murmu का चॉपर हादसे का शिकार
Babushahi Bureau
पत्तनामथिट्टा, केरल, 22 अक्टूबर, 2025 : 4 दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चॉपर हादसे का शिकार हो गया। यहां तिरुवनंतपुरम के प्रमदम स्टेडियम में लैंड होते वक्त हैलीपैड का एक हिस्सा धंस गया, जिससे चॉपर ने संतुलन खो दिया। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने विमान को संभाल लिया।
हादसे का वीडियो भी हुआ वायरल
प्रमदम स्टेडियम के हेलीपैड के धंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षा कर्मी हेलिकॉप्टर को बाहर निकालने के लिए जोर लगा रहे हैं। इससे पता चलता है कि स्थिति कितनी गंभीर हो सकती थी, लेकिन संगठित बचाव और जवाबदेही के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
राष्ट्रपति केरल दौरे के कार्यक्रम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 अक्टूबर को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचीं। उनके चार दिवसीय दौरे में कई महत्वपूर्ण धार्मिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं:
1. 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति सबरीमला मंदिर (Sabari Mala Temple) में भगवान अयप्पा के दर्शन एवं आरती करेंगी।
2. 23 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम के राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी।
3. उसी दिन वर्कला के शिवगिरी मठ (Shivagiri Math) में श्री नारायण गुरु के महासमाधि शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगी।
4. 24 अक्टूबर को वे एर्नाकुलम के सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होकर केरल दौरे का समापन करेंगी।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन यह घटना राष्ट्रपति सुरक्षा में लगाए गए इंतजामों की समीक्षा की मांग कर रही है। हेलीपैड के नए कंक्रीट के कमजोर होने से यह स्थिति पैदा हुई। इससे संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करना आवश्यक है ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →