Breaking News: AAP सरकार ने हरभजन सिंह की सिक्योरिटी वापिस ली
जालंधर, 26 अप्रैल,2026ः आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 सांसदों के पार्टी छोड़ने को लेकर मचा घमासान थम नहीं रहा है। पंजाब की AAP सरकार ने पूर्व क्रिकेटर व पार्टी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भज्जी की Y कैटेगरी सिक्योरिटी हटा ली है। उनके जालंधर स्थित घर पर तैनात पंजाब पुलिस के जवानों को तुरंत वापस बुला लिया गया है। इसके तुरंत बाद ही केंद्र सरकार ने भज्जी को CRPF की सिक्योरिटी दे दी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →