CGC लांडरां ने लिंक्डइन एक्सपीरियंस ज़ोन लॉन्च किया
लांडरां
सीजीसी लांडरां ने लिंक्डइन एक्सपीरियंस ज़ोन लॉन्च किया है, जिससे उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सहयोग, व्यावहारिक अनुभव पर आधारित शिक्षा और पेशेवर तैयारी को बढ़ावा मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य स्टूडेंट्स को वर्कप्लेस पर आवश्यक स्किल डेवलप करने में मदद करना तथा टेक्नोलॉजिकल इनेबल्ड करियर डेवलपमेंटल रिसोर्सेज के माध्यम से उन्हें इंडस्ट्रीज़ की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है।
इनॉग्रेशन सेरेमनी में श्री परमपाल सिंह ढिल्लों, वाइस चेयरमैन, सीजीसी लांडरां, श्री कृष्णा रेड्डी चिंटा, रीजनल हेड – एजुकेशन, लिंक्डइन इंडिया, श्री चंद्रशेखर पार्थसारथी, हेड ऑफ सेल्स – सर्च एंड स्टाफिंग, सार्क, लिंक्डइन इंडिया, मिस ख्याति खट्टर, अकाउंट डायरेक्टर, लिंक्डइन इंडिया, डॉ. राजदीप सिंह, कैंपस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां, डॉ. सुखप्रीत कौर, डायरेक्टर प्रिंसिपल, सीईसी–सीजीसी लांडरां, डॉ. कपिल मेहता, एचओडी, इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज़, श्री मनदीप सिंह, एसोसिएट डायरेक्टर, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट्स सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। लिंक्डइन एक्सपीरियंस ज़ोन में एआई आधारित इंटरव्यू प्रैक्टिस, पर्सनलाइज्ड करियर गाइडेंस, वर्कप्लेस कम्युनिकेशन सिम्युलेशन्स, एआई की सहायता से प्रोफाइल को बेहतर बनाने तथा मांग में रहने वाले स्किल्स की पहचान के साथ व्यक्तिगत सीखने संबंधी सुझाव जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
इन रिसोर्सेज को स्टूडेंट्स की प्रोफेशनल प्रोफाइल विकसित करने, वर्कप्लेस से जुड़े स्किल्स का प्रैक्टिस करने, करियर के अवसरों की पहचान करने तथा इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप सीखने के विभिन्न मार्गों का पता लगाने में सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। एक्सपीरियंस ज़ोन के विज़िट के दौरान गणमान्य अतिथियों ने सीजीसी लांडरां के उन स्टूडेंट्स से बातचीत की, जिन्हें लिंक्डइन कैंपस एंबेसडर के रूप में नामित किया गया है।
इनमें वंश जैन, वंशिका गोयल, अचिंत अर्चि कौर, पार्थ कपूर, युगांशु कपूर, कार्तिक नारंग, काजल संधू, मुस्कान कुमारी, नेहा और खुशी शामिल हैं। इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए, सीजीसी लांडरां के कैंपस डायरेक्टर, डॉ. राजदीप सिंह ने कहा, “शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ प्रोफेशनल स्किल विकसित करना करियर की तैयारी का एक महत्वपूर्ण पहलू है।
सीजीसी लांडरां में स्थापित लिंक्डइन एक्सपीरियंस ज़ोन हमारे स्टूडेंट्स को अपनी प्रोफेशनल प्रोफाइल को बेहतर बनाने, करियर के विभिन्न अवसरों को तलाशने और आज के कार्यस्थल में आवश्यक दक्षताओं से परिचित होने का अवसर प्रदान करेगा।” यह इनिशिएटिव अकादमिक लर्निंग और इंडस्ट्री प्रक्टिसेज़ के बीच संबंधों को मजबूत करने तथा बदलते प्रोफेशनल लैंडस्केप के अनुरूप स्टूडेंट्स को प्रासंगिक कौशलों से सुसज्जित करने के लिए सीजीसी लांडरां की प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। लिंक्डइन एक्सपीरियंस ज़ोन के माध्यम से स्टूडेंट्स अपने स्किल्स को निखारने और करियर के लिए बेहतर ढंग से तैयार होने हेतु विभिन्न उपयोगी टूल्स एवं रेसोर्सेज़ का लाभ उठा सकते हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →