CM ने BJP के 'हरियाणा सदस्यता अभियान' की शुरुआत की
रमेश गोयत
चंडीगढ, 08 नवम्बर। मुख्यमंत्री Nayab Saini ने मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर 'राष्ट्र प्रथम' की भावना से ओत-प्रोत विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के 'हरियाणा सदस्यता अभियान' की शुरुआत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर अत्यंत गौरवान्वित हूँ।
प्रधानमंत्री Narendra Modi के कर-कमलों से आरंभ यह अभियान प्रदेश के 'हर गाँव- हर गली - हर घर- हर व्यक्ति' तक पहुंचेगा और सभी को 'विकसित भारत-विकसित हरियाणा' के हमारे संकल्प से जोड़ेगा।
मैं प्रदेश के मेरे परिवारजनों से अपील करता हूँ कि टोल-फ्री नंबर - 8800002024 पर मिस्ड-कॉल अथवा #NamoApp के माध्यम से या https://narendramodi.in/bjpsadasyata2024/GG5TY1 इस लिंक पर क्लिक करके भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें और 'अंत्योदय' के संकल्प और नॉन-स्टॉप हरियाणा को विकसित बनाने के हमारे ध्येय को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →