मुंबई में BMW फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी: 3 की मौत
मुंबईः मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह करीब 5:20 बजे तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से करीब 75 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है।BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक,
मृतकों की पहचान शनाय गज्जल (21), आदित्य जकसानिया (19) और धैर्य सेठ (17) के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान आदित्य ओसवाल (23) के तौर पर हुई है। चारों को नायर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।
आदित्य का नायर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, चारों छात्र थे। इनमें शनाय, आदित्य और धैर्य मैनेजमेंट कॉलेज में पढ़ते थे। शनाय अहमदाबाद का रहने वाला था और मुंबई में PG में रह रहा था। BMW उसके परिवार की बताई गई है।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने कार की जांच कर सैंपल जुटाए।तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद BMW डिवाइडर से टकराई और नीचे गिर गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →