HPUJ : हिमाचल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने नए जिला समन्वयक नियुक्त किए, संगठन विस्तार को मिलेगी नई दिशा
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 28 अक्टूबर 2025: पत्रकारों की एकजुटता और संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में हिमाचल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए नए जिला समन्वयकों की नियुक्ति की है। यह जानकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंद्र देव आर्य ने दी।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, डॉ. आदित्य पुरी को कांगड़ा, हमीरपुर एवं चंबा जिलों का समन्वयक नियुक्त किया गया है। गोपाल शर्मा को ऊना, सोलन एवं सिरमौर जिलों का दायित्व सौंपा गया है। वहीं किशोर ठाकुर को शिमला जिला, पंकज कतना को लाहौल-स्पीति जिला तथा सुनील शर्मा को बिलासपुर एवं किन्नौर जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त डॉ. शशि भूषण पुरोहित को कुल्लू एवं मंडी जिलों का समन्वयक नियुक्त किया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष जोगिंद्र देव आर्य ने कहा कि नव-नियुक्त समन्वयक अपने-अपने जिलों में संगठन की इकाइयां गठित करेंगे, सदस्यता अभियान चलाएंगे तथा पत्रकारों के हितों से जुड़ी गतिविधियों को गति देंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रदेश के सभी जिलों में पत्रकारों को एक साझा मंच पर लाना और उनकी समस्याओं को उठाना है।
आर्य ने विश्वास जताया कि नए जिला समन्वयक अपनी प्रतिबद्धता और सक्रियता से संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाएंगे।
इस नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि संस्थापक अध्यक्ष डॉ. रनेश राणा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी (नई दिल्ली) को जानकारी एवं अभिलेख हेतु भेजी गई है। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →