Haryana: बिल्डिंग की 19वीं मंजिल से गिरे दो श्रमिक:एक की मौत
गुरुग्राम: गुरुग्राम में सेक्टर 113 में निर्माणाधीन एम3एम बिल्डर के स्मार्टवर्ल्ड प्रोजेक्ट में काम कर रहे दो मजदूर गिर गए। इनमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर बीच के फ्लोर पर अटक गया, जिससे उसकी जान बच गई और चोट आई हैं।
मृतक की पहचान 19 वर्षीय मजदूर दिलखुश के रूप में हुई है, जो बिहार के कटिहार का रहने वाला था और घायल पश्चिम बंगाल निवासी वासुदेव है। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर जबरदस्त हंगामा मच गया और उग्र हुए श्रमिकों ने सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों की जमकर पिटाई कर दी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →