PM Modi के जन्मदिन पर न्यूयॉर्क के गणेश मंदिर पहुंचे MP Rajinder Gupta, कराई विशेष अर्चना
Babushahi news Network
न्यूयॉर्क/ ( USA)/ Chandigarh, 17 सितंबर 2026:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर राज्यसभा सांसद और ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक-अध्यक्ष राजिंदर गुप्ता ने अमेरिका में अनोखे अंदाज़ में उनका जन्मदिन मनाया। गुप्ता ने न्यूयॉर्क के फ्लशिंग स्थित श्री महा वल्लभ गणपति देवस्थानम (श्री गणेश मंदिर) में दर्शन किए और प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए विशेष अर्चना करवाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था और आज वे अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं।
श्री महा वल्लभ गणपति देवस्थानम, फ्लशिंग स्थित हिंदू टेंपल सोसाइटी ऑफ नॉर्थ अमेरिका द्वारा संचालित मंदिर है। मंदिर की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इसकी स्थापना 1970 में हुई थी और वर्तमान मंदिर संरचना का निर्माण आगम शास्त्रों के अनुरूप किया गया तथा 4 जुलाई 1977 को इसका अभिषेक हुआ।
इस अवसर पर Rajya Sabha MP और Chairman Emeritus,Trident Group ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे दूरदर्शी, समर्पित और राष्ट्र-प्रथम सोच रखने वाले नेता का देश को नेतृत्व मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने भगवान श्री महा वल्लभ गणपति से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, सशक्त और दीर्घायु जीवन की कामना की, ताकि वे विकसित भारत के निर्माण में अपना नेतृत्व जारी रख सकें।

राजिंदर गुप्ता ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक हैं और 2026 में राज्यसभा सांसद के रूप में भी कार्यरत हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →