Hike in Himachal Bhavan Tarrif : सुक्खू सरकार ने बढ़ाए हिमाचल भवन और हिमाचल सदन के रेट; किराए में तीन गुणा तक बढ़ोतरी, नियमों में भी बदलाव
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 22 अप्रैल 2026 :
हिमाचल सरकार ने विभिन्न हिमाचल भवनों और सर्किट हाउस के कुछ चुनिंदा कमरों के किराये में तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी की है। सचिवालय सामान्य प्रशासन विभाग ने किराये को लेकर नई दरें लागू की हैं।
नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन के कमरा नंबर 405, 406, 407, 307, 308, 309 और 310 का किराया सभी करों सहित 4,000 रुपये प्रति रात्रि निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार नई दिल्ली हिमाचल सदन का कमरा नंबर 303, 304, 101 और 102, हिमाचल भवन चंडीगढ़ में कमरा नंबर 202, 203, 204, 107, 108 और 109 और शिमला स्थित विल्लीज पार्क सर्किट हाउस के चयनित कमरों के लिए भी यही दर लागू रहेंगी। पहले कमरों का रेट 1200 रुपये था।
सरकार ने कमरों के आवंटन और उपयोग को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन भवनों में 30 फीसदी कमरों की पुष्टि रात 12 बजे और 50 फीसदी कमरों की पुष्टि शाम 5 बजे तक की जाएगी। केवल वही व्यक्ति कमरों में ठहरेंगे, जिनके नाम पर बुकिंग होगी।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) को निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी आवासीय सुविधाओं की गुणवत्ता बनाए रखें। नई दरों के लागू होने से राजस्व में बढ़ोतरी के साथ-साथ सुविधाओं के रखरखाव में भी सुधार आने की संभावना जताई जा रही है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →