गुरुग्राम में पहली बार हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग
गुरुग्राम, 22 अप्रैल,2026ः गुरुग्राम में पहली बार सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित इस मीटिंग में सीएम नायब सैनी और तमाम मंत्री पहुंच चुके हैं। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। खासकर गुरुग्राम और दक्षिण हरियाणा के कई बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल सकती है।
इससे पहले मंगलवार को डीसी उत्तम सिंह ने बैठक की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह बैठक जिला प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की और सुव्यवस्थित होनी चाहिए।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →