Weather Update: देश भर में पड़ रही भयंकर गर्मी, पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार
नई दिल्ली, 22 अप्रैल,2026ः देश के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी का दौर जारी है। उत्तर भारत में राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा, बंगाल तक कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट है। यहां पारा लगातार 40 डिग्री से 45 डिग्री के बीच चल रहा है।
दिल्ली में पारा इस हफ्ते 45 डिग्री पार जा सकता है। इसके चलते दिल्ली के स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे हर 45-60 मिनट में घंटी बजाकर छात्रों को पानी पीने की याद दिलाएं। ताकि उन्हें डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके।
अगले 2 दिन के मौसम का हाल
23 अप्रैल:
- एमपी, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है।
24 अप्रैल:
- गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →