Himachal Weather: प्रदेश में इस दिन से खराब होगा मौसम, होगी तेज़ बारिश
शिमला, 22 अप्रैल,2026ः हिमाचल प्रदेश में आज मौसम पूरी तरह साफ रहा।मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- 24 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तेज धूप खिलेगी। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी।
25-26 अप्रैल को बारिश के आसार
हालांकि, यह गर्मी ज्यादा दिन नहीं रहेगी। IMD के मुताबिक 24 अप्रैल की रात को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे 25 और 26 अप्रैल को बारिश के आसार बन रहे हैं। खासकर 26 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →