Himachal: पंचायत चुनाव पर आज साफ होगी तस्वीर; नामांकन का आखिरी दिन, 3754 पंचायतों में 31214 पदों पर होगा मतदान
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 11 मई 2026 :
हिमाचल प्रदेश की 3754 पंचायतों में कुल 31214 पदों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों में 21678 पंचायत सदस्य, 3754 पंचायत प्रधान और उपप्रधान, 1769 पंचायत सदस्य तथा 251 जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन भरने का सोमवार को आखिरी दिन है।
ऐसे में सोमवार को प्रदेश भर के सभी 12 जिलों में कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे, इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी। राज्य में 11 मई को नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन प्रदेश भर में नामांकन भरने के लिए सभी ग्राम पंचायातों सहित राज्य के 92 ब्लॉकों, एसडीएम कार्यालयों में पूरा दिन चुनावी नामांकन प्रक्रिया का दौर जारी रहेगा। सुबह दस से तीन बजे तक राज्य में नामांकन प्रक्रिया भी संपन्न हो जाएगी।
इसके बाद प्रदेश में किस पद के लिए कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे इसको लेकर तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी। दो चरणों में जारी नामांकन प्रक्रिया के दौरान राज्य में 42562 उम्मीदवार अपना नामांकन भर चुके हैं। राज्य में आठ मई को राज्य में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, बीडीसी और जिला परिषद सहित 25671 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दर्ज करवाए हैं। सात मई को जारी नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 16891 उम्मीदवारों ने चुनावी ताल में शामिल है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →