Himachal: 3223 परिवारों को मिलेगा अपना घर, सरकार ने मकान निर्माण के लिए दिए 48.35 करोड़ रुपए
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 05 अक्टूबर 2026 : हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध करवाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत प्रदेश में 3,223 नए लाभार्थियों के लिए मकान स्वीकृत किए गए हैं।
इन परिवारों को मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए सरकार ने कुल 48.35 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 1.50 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। सरकार का उद्देश्य ऐसे परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध करवाना है, जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वर्षों से अपने पक्के मकान का निर्माण नहीं कर पा रहे हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवार आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत 3,223 नए लाभार्थियों के मकान स्वीकृत किए गए हैं और इनके लिए 48.35 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक लाभार्थी को 1.50 लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार का प्रयास है कि योजना का लाभ वास्तविक रूप से जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे और उन्हें अपने मकान के निर्माण में आर्थिक सहारा मिल सके। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →