Himachal Breaking: मां-बेटे ने किया आत्महत्या का प्रयास; महिला की मौत, 10 वर्षीय बेटा पीजीआई रेफर; यहां का मामला
बाबूशाही ब्यूरो
ऊना : 04 जून 2026 :
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के झलेड़ा क्षेत्र में एक महिला और उसके 10 वर्षीय बेटे द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से बीमार बच्चे को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
जिला ऊना के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत झलेड़ा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक प्रवासी महिला ने अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →