Himachal: हिमोत्कर्ष परिषद 27 जुलाई को मनाएगी संस्थापक कंवर हरिसिंह की छठी पुण्यतिथि, मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति व जरूरतमंदों को राशन
बाबूशाही ब्यूरो
ऊना : 26 जुलाई 2026 :
हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद (पंजी.) के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरिसिंह की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार, 27 जुलाई 2026 को होटल नटराज पैलेस, ऊना में श्रद्धांजलि सभा, अमोदिनी राशन वितरण एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1:30 बजे होगा, जबकि सहभोज का आयोजन दोपहर 1 बजे से रहेगा।
समारोह में पंजाब केसरी मीडिया समूह के प्रधान संपादक पद्मश्री विजय चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों को अमोदिनी योजना के तहत राशन वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न स्मृति छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी। NEET (UG) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने सभी सदस्यों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर स्वर्गीय कंवर हरिसिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा शिक्षा और जनसेवा के इस प्रेरणादायी अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →