रणजीत सागर डैम का जलस्तर बढ़ा, 2 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
चंडीगढ़, 26 जुलाई, 2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। रविवार को दोपहर बाद चंडीगढ़ और लुधियाना में तेज बारिश हुई। जिससे सड़कों पर जगह-जगह जलभवा की स्थिति बनने से वाहनों को निकलने में दिक्कत आई। इसके साथ ही पठानकोट स्थित रणजीत सागर डैम का जलस्तर बढ़कर 506 मीटर तक पहुंच गया है। हालांकि, यह जलस्तर अभी खतरे के निशान (528 मीटर) से 22 मीटर नीचे है।
मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को पंजाब के कई हिस्सों के साथ चंडीगढ़ में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.4°C की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, औसत न्यूनतम तापमान में 0.3°C की बढ़ोतरी हुई है। तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →