Himachal Monsoon: मानसून सीजन में हिमाचल में अब तक 196 ने गंवाई जान; 87 सड़कें, आठ पानी की योजनाएं-चार ट्रांसफार्मर ठप
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला: 18 अगस्त 2026 :
हिमाचल में मानसून सीजन के दौरान मौत का कुल आंकड़ा 196 पहुंच गया है। इनमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले 116 लोगों का आंकडा भी शामिल है।
वहीं प्रदेश में 87 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अभी भी ठप पड़ी हुई है, जबकि आठ पानी की स्कीमें और चार ट्रांसफार्मर भी बंद हैं। हालांकि संबंधित विभागों ने सोमवार को युद्धस्तर पर कार्य चला बड़ी संख्या में ठप पड़ी पेयजल योजनाओं और ट्रांसफार्मर को बहाल कर दिया है। मानसून सीजन की तब तक की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में लैंड स्लाइड, पेड़ व ढांक से गिरने तथा अन्य कारणों के चलते कुल 80 लोगों की मौतें दर्ज की जा चुकी है।
रिपार्ट के अनुसार प्रदेश में सीजन की सोमवार तक की अवधि तक अलग-अलग जिलों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 116 लोगों की मौत हुई है। इनमें सिरमौर में 17, कुल्लू और शिमला में 14-14, ऊना व कांगड़ा में 12-12, चंबा में 16, सोलन में 11, बिलासपुर चार, किन्नौर, लाहुल-स्पीति व मंडी में पांच-पांच तथा हमीरपुर में एक मौत सडक़ हादसे में दर्ज की जा चुकी है।
अभी भी 87 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी हुई है। प्रदेश में बारिश के कारण आठ स्कीमों में पानी की आपूर्ति बहाल करना शेष रही है। बंद पड़े ट्रांसफार्मर का आंकड़ा भी चार रह गया है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →