Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन
बाबूशाही ब्यूरो
कुल्लू, 21 मार्च 2026 : अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल पर भारी हिमपात हुआ है, वहीं लाहुल घाटी के सिसु, कोकसर सहित अन्य क्षेत्रों में भी भारी बर्फबारी दर्ज की गई है।
बर्फबारी से जहां मनाली से केलांग के बीच वाहनों की आवाजाही थम गई है, वहीं घाटी की संपर्क सड़कें बंद हो गई है। लाहुल-स्पीति जिला में एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। अटल टनल रोहतांग के साउथ और नॉर्थ पोर्टल में साढ़े तीन फुट से अधिक ताजा हिमपात हो गया है।
इस बीच BRO मार्ग बहाली के लिए डट गया है। सीमा सड़क संगठन की मशीनरी रोहतांग टनल के पास बर्फ हटाने के काम में जुटी है। लगातार चार दिन तक बारिश और बर्फबारी के बाद शनिवार को मौसम खुल गया, जिसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली है। उधर मनाली और आसपास के क्षेत्रों में भी अच्छी बर्फबारी हुई है, जिससे क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →