IPL 2026: मोहाली में आज PBKS vs GT: 3.30 बजे खुलेंगे गेट
मोहालीः न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से IPL में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों का इस सीजन का यह पहला-पहला मैच है। इसके लिए कल (30 मार्च को) दोनों टीमों ने शाम 6 बजे से 9 बजे तक प्रैक्टिस की।
3:30 बजे से दर्शकों के लिए स्टेडियम के गेट खुल जाएंगे। दर्शकों की एंट्री के लिए 10 गेट बनाए गए हैं। इनमें से गेट नंबर 1 फिजिकल डिसेबल्ड लोगों के लिए रहेगा। प्रशासन ने ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →