Job Alert: हरियाणा में JE-बिल्डिंग इंस्पेक्टर के 5 पदों पर भर्ती
पंचकूला, 23 नवंबर,2026ः हरियाणा में नौकरी की तलाश कर रहे इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा धारकों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से पंचकूला और कुरुक्षेत्र जिलों में जूनियर इंजीनियर (JE) और बिल्डिंग इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार HKRN के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती अभियान के तहत पैरा-इंजीनियरिंग एसोसिएट्स और पैरा-आर्किटेक्ट एसोसिएट्स के अंतर्गत कुल 5 अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें कुरुक्षेत्र के लिए बिल्डिंग इंस्पेक्टर और पंचकूला के लिए चार ट्रेड में जूनियर इंजीनियर के पद शामिल हैं।
किस पद के लिए क्या योग्यता
- बिल्डिंग इंस्पेक्टर: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
- जूनियर इंजीनियर (सिविल): सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री।
- जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल): मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
- जूनियर इंजीनियर (हॉर्टिकल्चर): हॉर्टिकल्चर में डिप्लोमा या डिग्री।
- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BE, B.Tech या डिप्लोमा। साथ ही 10वीं में हिंदी या संस्कृत विषय होना अनिवार्य है।
सैलरी और चयन प्रक्रिया
- वेतन: चयनित उम्मीदवारों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के निर्धारित वेतन मानकों (निगम वेजेस) के अनुसार सैलरी दी जाएगी।
- चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।
- जरूरी नोट: यह भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत संविदा/अस्थायी आधार पर की जा रही है, इसे नियमित सरकारी नौकरी न समझा जाए। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर सभी नियम व शर्तें ध्यान से पढ़ लें।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →