PBKS और RR के बीच मुकाबला आज:PCA स्टेडियम में शाम 7:30 बजे होगा मैच
चंडीगढ़, 28 अप्रैल,2026ः न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज (28 अप्रैल) शाम 7:30 बजे से मुकाबला होगा। इसके लिए दर्शकों की एंट्री शाम 4:30 बजे से शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने दर्शकों के लिए वहां पार्किंग की व्यवस्था भी की है। कुल आठ पार्किंग बनाई गई हैं, जिनमें से तीन पार्किंग वीआईपी के लिए हैं, जबकि बाकी पांच पार्किंग आम लोगों के लिए रखी गई हैं।
पंजाब किंग्स की टीम 13 पॉइंट के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर है। इसमें अपने सात मुकाबलों में से 6 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण ड्रॉ हो गया था। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम चौथे स्थान पर है, जिसने अपने आठ मुकाबलों में से पांच मुकाबले जीते हैं और तीन मुकाबले हारे हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →