President Murmu's Manali Visit : राष्ट्रपति मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर मनाली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, पर्यटक देखकर आएं मनाली
बाबूशाही ब्यूरो
मनाली, 28 अप्रैल 2026 :
भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के सिस्सू एवं अटल टनल रोहतांग के प्रस्तावित दौरे के मद्देनज़र प्रशासन ने क्षेत्र में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। पर्यटकों से आग्रह किया गया है कि एडवाइजरी देखकर ही मनाली की ओर रुख करें।
इस संबंध में कार्यालय उपमंडलाधिकारी (नागरिक), मनाली द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। जारी आदेश के अनुसार, 29 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे के बाद सभी पर्यटक वाहनों को पलचान से गुलाबा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पलचान से आगे अटल टनल की दिशा में किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
इसके अतिरिक्त, यदि मौसम खराब होने या अन्य किसी कारण से राष्ट्रपति का कार्यक्रम सासे हेलीपैड की ओर परिवर्तित होता है, तो वशिष्ठ चौक पर समस्त यातायात को पूरी तरह रोक दिया जाएगा।
प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे जारी निर्देशों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, ताकि वीआईपी दौरे के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →