Punjab की युवती ने मालदीव में की आत्महत्या, परिवार ने पति पर लगाया बड़ा आरोप
चंडीगढ़, 15 जून, 2025ः पंजाब से एक दुखद खबर आई है। बनूड़ से एक युवती ने मालदीव में आत्महत्या कर ली है।वह छह महीने पहले वर्क परमिट पर मालदीव गई थी। गुरप्रीत का शव भारत पहुंच चुका है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मालदीव की पुलिस ने जो दस्तावेज भेजे हैं, उन्हें अनुवाद करवाने का काम चल रहा है, क्योंकि दस्तावेज फारसी भाषा में हैं। बनूड़ पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मालदीव पुलिस की जांच के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
वहीं मृतका गुरप्रीत कौर के परिवार ने ससुराल वालों पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि 6 पहले उनकी बेटी ने लव मैरिज की थी। मृतका का पति भारत में ही था। उसका पति कुछ समय से उससे बात नहीं कर रहा था। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने मांग की है कि उनकी बेटी को परेशान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →