Punjab में गर्मी का सितमः तीन लोगों की मौत, कई जिलों में RED ALERT जारी
चंडीगढ़, 14 जून 2025: पंजाब समेत उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह बदल चुका है। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोगों की जान जा रही है। मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
पंजाब में लू के कारण दो और लोगों की मौत हो गई है, जबकि लू के लिए रेड अलर्ट जारी है। मोगा में एक और पठानकोट में एक व्यक्ति की मौत हुई है। दोनों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। राज्य में लू के कारण अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार 25 जून को पंजाब में मानसून पहुंचेगा। इससे पहले प्री-मानसून बारिश से गर्मी कम होगी। बठिंडा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →