पंजाब ब्रेकिंग: आप विधायक के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत उनके विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, रमन अरोड़ा पर आरोप है कि उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के माध्यम से भोले-भाले लोगों को झूठे नोटिस भेजे और फिर उनसे पैसे लेकर उन नोटिसों को रद्द करवा दिया।
यह कार्रवाई उन शिकायतों के आधार पर की गई है जो मान सरकार तक पहुंची थीं। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने इन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए विधायक के ठिकानों पर छापेमारी की और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह छापेमारी पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा है, जिसमें राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।
MA
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →