WEATHER UPDATE: पंजाब के 14 जिलों में धुंध का अलर्ट
चंडीगढ़, 18 नवंबर, 2024ः पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में ठंड बढ़ने लगी है। आने वाले 5 दिनों में तापमान में 2 से 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। पंजाब में धुंध को लेकर अलर्ट आज भी जारी है। आज भी पंजाब के कई जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रहने वाली है। वहीं, चंडीगढ़ में धुंध का अलर्ट तो नहीं है, लेकिन प्रदूषण सांसें घोंट रहा है।
पंजाब के 14 जिलों अमृतसर, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला मानसा और संगरूर में धुंध का असर देखने को मिलेगा। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →