Weather Alert:3 दिन आंधी, बारिश और ओलावृष्टि: 20 जिलों में यलो अलर्ट
चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में आज 6 अप्रैल से मौसम बदलने जा रहा है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के आसार हैं। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट और अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आज राज्य के 20 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इनमें 14 जिलों में बारिश और 6 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →