Weather News: हरियाणा के दो जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
हिसारः हरियाणा में शुक्रवार को मौसम बदल गया। चरखी दादरी और रेवाड़ी में बारिश के साथ ओले गिरे, जबकि पलवल में बूंदाबांदी हुई। नूंह में अंधेरा छा गया, वहीं हिसार में बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी से बदलकर उत्तर-पूर्वी हो जाएगा। इसके चलते 25 और 26 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम बदल सकता है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। 26 अक्टूबर के बाद मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा।
इस बदलाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इससे सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस होगी। वहीं, बादल छाए रहने के कारण रात के न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →