Weather Update: पंजाब में दो दिन में तेज हवाएं चलेंगी:पूरा सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम
चंडीगढ़, 08 फरवरी,2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा। किसी भी तरह की बारिश या धुंध का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि दिन में तेज हवाएं चलेंगी। धूप के बावजूद ठंड का अहसास बना रहेगा। गत 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। ये हवाएं पूर्वी पंजाब के 15 जिलों अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली और पटियाला में चल रही हैं। अगले दो दिन भी इस तरह की हवाएं चलती रहेंगी।
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आने वाले 7 दिनों तक मौसम सूखा रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। साथ ही, अगले 2 दिनों तक कुछ इलाकों में तेज सतही हवाएं चलने के आसार हैं।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →