Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में तेज़ बारिश:3 जिलों में ओले गिरे, 17 में अलर्ट
चंडीगढ़, 27 जनवरी,2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में आज (27 जनवरी) अचानक मौसम बदल गया। चंडीगढ़ के साथ अमृतसर, मोहाली, लुधियाना और जालंधर में बारिश शुरू हो गई। पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में ओले गिरे हैं। मोहाली और अमृतसर में अंधेरा छाने से दिन में ही रात जैसी स्थिति बन गई।
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने शाम 4:50 बजे तक चंडीगढ़ के साथ पटियाला, मोहाली, लुधियाना, जालंधर, नवांशहर, होशियारपुर, संगरूर, मालेरकोटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, मोगा, फिरोजपुर, तरनतारन, कपूरथला, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट में ओलावृष्टि के साथ तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →