Weather Update: अमृतसर में बारिश का 78 साल का रिकॉर्ड टूटा
चंडीगढ़, 22 जुलाई, 2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदला है। चंडीगढ़ और जालंधर में बारिश हुई। वहीं पठानकोट, फरीदकोट और फाजिल्का में बूंदाबांदी हुई।अमृतसर में 24 घंटे के दौरान 185 मिमी (करीब 7 इंच) बारिश दर्ज की गई, जिससे 78 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले 22 जुलाई 1948 को 184.9 मिमी बारिश हुई थी। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 22 जुलाई को पंजाब में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जिलों का तापमान 35.6 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। बठिंडा सबसे गर्म रहा है।
आज पंजाब के कुल 20 जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है, जबकि अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →