Weather Update: जालंधर, लुधियाना और पठानकोट में बारिश
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 22 मई, 2026 पंजाब में आज सुबह अचानक मौसम बदल गया। जालंधर, लुधियाना और पठानकोट समेत कई जगह बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर और पठानकोट में तो बारिश के साथ तेज हवाएं भी चली।उधर, चंडीगढ़ में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप आज भी जारी है। शुक्रवार को कई जगह तेज हवाएं चलीं और कुछ जगह लू ने लोगों को बेहाल किया।पंजाब में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आगे कैसा रहेगा मौसम-
23 मई - पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर हीट वेव चलने की संभावना है। जबकि फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और पटियाला में कुछ स्थानों पर भीषण हीट वेव (सीवियर हीट वेव) पड़ने के आसार हैं।
24 मई - राज्य के सभी स्थानों पर सीवियर हीट वेव चलने की संभावना है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →