Weather Update: पंजाब के 18 जिलों में शीतलहर:अगले 6 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 18 दिसंबर, 2024ः चंडीगढ़ और पंजाब वासियों के लिए ज़रूरी खबर है। राज्य में कड़ाके ठंड पड़ने वाली है। इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। चंडीगढ़ समेत पंजाब के 18 जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।24 घंटे में औसत अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि यह सामान्य के करीब ही बना हुआ है। फरीदकोट में रात का तापमान 0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब के कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के लिए येलो अलर्ट है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →