Weather Update: पंजाब में धुंध का ऑरेंज अलर्ट:15-16 को बारिश की संभावना
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 14 जनवरी, 2025ः पंजाब-चंडीगढ़ में धुंध को लेकर आज मंगलवार भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते दो दिन खिली धूप के बाद तापमान में 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी दिखने काे मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब के 11 जिलों अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जबकि एसएएस नगर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, मुक्तसर, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, नवांशहर, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके बाद अगले 2 दिन बारिश के आसार बन रहे हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →