Weather Update: पंजाब में फिर खराब होगा मौसम, इन जिलों में हो सकती है बारिश
चंडीगढ़, 22 मार्च,2026ः पंजाब वासियों को अभी भी बारिश और ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। राज्य में फिर एक बार मौसम खराब होने वाला है। मौसम विभाग ने इससे जुड़ी जानकारी दी है जिसके मुताबिक आज (22 मार्च और 23 मार्च) और कल को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है, लेकिन फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आज सात जिलों पठानकोट, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और फिरोजपुर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं 23 मार्च को राज्य के ज्यादातर जिलों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, तरनतारन, मोगा, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और फिरोजपुर शामिल है। यहां पर कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
साथ ही 26 मार्च से एक और हल्का पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार 22, 23, 26 और 27 मार्च को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले चार दिनों में दिन का तापमान 5 से 7 डिग्री तक बढ़ेगा, इसके बाद ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →