Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ के 9 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 30 दिसंबर, 2024ः पंजाब के आसपास साइक्लोन सर्कुलेशन के कारण आज राज्य में कोहरे और शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज कोहरा और घना हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चंडीगढ़ में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला और मानसा में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के अलावा यहां शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पंजाब के बाकी हिस्सों में कोहरे और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
1 से 6 जनवरी के बीच दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं। जिसका असर पश्चिमी हिमालय पर्वत श्रृंखला पर देखने को मिलेगा। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है। जिसके बाद पंजाब-चंडीगढ़ में एक बार फिर तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →