Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल!
चंडीगढ़, 20 सितंबर,2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इसके साथ ही मानसून की विदाई का दौर भी शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक अगले 3-4 दिनों में राजस्थान के साथ पंजाब, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल है।
मौसम विभाग के मुताबिक अब आसमान साफ होने के साथ पंजाब और चंडीगढ़ में पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। नमी कम होने से सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होगी। रात में आसमान साफ रहने से धरती की गर्मी तेजी से बाहर निकलेगी, जिससे सुबह के समय तापमान कम महसूस होगा। हालांकि दोपहर होते-होते धूप के कारण तापमान फिर बढ़ जाएगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →