Weather Update: मौसम ने ली करवट, कई जगहों पर तेज़ बारिश
चंडीगढ़ः पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य में कई जगहों पर सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के ऊपर बहुत ऊंचाई पर हवा का एक तेज बहाव चल रहा है, जिसकी रफ्तार लगभग 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। अभी एक पश्चिमी विक्षोभ (पहाड़ों से आने वाली ठंडी और नम हवा) एक्टिव है, जिसके पीछे-पीछे 17 मार्च की रात से एक और नया विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।
पंजाब में अगले एक हफ्ते तक कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अगले 24 घंटों में गर्मी वैसी ही रहेगी, लेकिन उसके बाद अगले 5 दिनों में पारा 3 से 5 डिग्री तक गिर जाएगा, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, 9 जिलों में ओले गिरने की संभावना है। इसमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर में तेज आंधी चलने और बिजली चमकने के आसार हैं। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। जबकि तरन तारन, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फिरोजपुर और मोगा में भी बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवां चल सकती हैं। पठानकोट से लेकर मोहाली और फतेहगढ़ साहिब तक के इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं तरन तारन, फिरोजपुर और संगरूर जैसे इलाकों में कहीं-कहीं सिर्फ बूंदाबांदी हो सकती है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →