Weather Update: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में मौसम लेगा करवट; पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार
नई दिल्ली, 07 फरवरी,2026ः देश में मौसम फिर बदलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी घट रही है, लेकिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आठ फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों के मौसम में फिर बदलाव आ सकता है जिससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में सात और नौ फरवरी को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर और मंडी जैसे जिलों में घने कोहरे की आशंका जताई गई है, जिससे सुबह के समय जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं मौसम विभाग ने सात फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →