हरियाणा चुनावः भाजपा वीरवार को जारी करेगा अपना मेनिफेस्टो, होंगी कई बड़ी घोषनाएं
रोहतक, 19 सितंबर,2024ः हरियाणा चुनावों के मद्देनज़र भाजपा आज (वीरवार) रोहतक में घोषणा पत्र जारी करेगी। जिसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा रोहतक पहुंचेंगे। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे। घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग के लिए विशेष घोषणाएं हो सकती हैं। इनके अलावा, पार्टी युवा, महिलाओं, किसानों के साथ-साथ व्यापारियों, मजदूरों और पिछड़ों को साधने की तैयारी में हैं। 1.80 लाख से कम आय वाले लोगों के लिए घोषणा पत्र में कई बड़े वादे हो सकते हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →