रोहतक: जिला विकास समिति बैठक में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का DC धर्मेंद्र सिंह को प्रोटोकॉल को लेकर फटकार
बाबूशाही ब्यूरो
रोहतक, 24 मई – रोहतक में शुक्रवार को हुई जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक विवादों में घिर गई, जब कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने डीसी धर्मेंद्र सिंह को प्रोटोकॉल का पालन न करने पर कड़ी फटकार लगाई। हुड्डा ने कहा कि वे इस बैठक के चेयरमैन हैं, लेकिन उनका स्वागत तक नहीं किया गया, जो 19 लाख मतदाताओं का अपमान है।
हुड्डा ने सख्त लहजे में कहा, "अगर आपको प्रोटोकॉल का ज्ञान नहीं है तो मुझे आपकी जरूरत नहीं है, मैं आपके बिना भी मीटिंग कर लूंगा।" इस पर डीसी धर्मेंद्र सिंह ने तुरंत माफी मांगी, लेकिन सांसद ने चेतावनी दी कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होनी चाहिए।
बैठक में बीजेपी के एमएलए रामचंद्र जांगड़ा समेत कई कांग्रेस एमएलए भी मौजूद थे। सांसद ने कहा कि वे जनता के प्रतिनिधि हैं और इस बैठक का मकसद जनता की समस्याओं का समाधान करना है, न कि प्रशासनिक लापरवाही सहना।
दरअसल, डीसी के बजाय जिला परिषद के सीईओ प्रदीप कौशिक द्वारा सांसद का रिसीव किया जाना दीपेंद्र हुड्डा को नागवार गुजरा। इस बात से वे बेहद नाराज हो गए और बैठक के शुरूआत में ही डीसी को जमकर फटकार लगाई।
यह घटना प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच प्रोटोकॉल के पालन को लेकर उठे विवाद का उदाहरण बनी है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →