पंजाब में नशा तस्करों के पैरों में लगेगी GPS एंकलेट, DGP ने दी जानकारी
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 1 जून, 2024ः पंजाब पुलिस अब जेल से बाहर आने के बाद नशा तस्करों की हर हरकत पर नजर रखेगी। नशा तस्करों के जेल से बाहर आने के बाद उनके पैरों में जीपीएस ट्रैकिंग वाली एंकलेट पहनाएगी। कानूनी राय लेने के बाद इस प्रोजेक्ट को शुरू किया जाएगा। यह दावा पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने किया है। उन्होंने कहा कि इसका इस्तेमाल तब किया जाएगा जब बड़े नशा तस्कर जेल से बाहर आएंगे। जम्मू कश्मीर पुलिस इस चीज का इस्तेमाल कर रही है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि जब किसी आरोपी को जमानत मिलती है, तो कुछ शर्तें होती हैं, जिनका पालन करना होता है। ऐसे लोगों पर नजर रखने की जरूरत होती है। जैसे कि हमने दूसरे राज्यों की स्टडी की है, जम्मू कश्मीर यूएपीए केसों के कैदियों के जेल से बाहर आने पर जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम प्रयोग करता है।
हम भी बड़े नशा तस्करों के लिए इस चीज का प्रयोग करने की रणनीति बना रहे हैं। इसके लिए हम कोर्ट के आदेश से इसे लगवाएंगे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →