"क्या यह वन नेशन वन हसबैंड स्कीम है" सीएम ने साधा भाजपा पर निशाना
चंडीगढ़, 3 जून, 2025- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा की कथित एक राष्ट्र, एक पति योजना की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर वोट मांग रही है। वह सिंदूर का मजाक उड़ा रही है। भगवंत मान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने तय किया है कि हर घर में सिंदूर पहुंचाया जाएगा। मान ने कहा कि यह भाजपा की एक राष्ट्र, एक पति योजना है, जिसका हम कड़ा विरोध करते हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कहा कि अगर भाजपा वाले सिंदूर लेकर पंजाब जाएंगे तो पंजाबी महिलाएं उन्हें पीटेंगी। सिंदूर केवल महिला के पति का अधिकार है, भाजपा वालों का नहीं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →