क्या बंद हो जाएगा महिलाओं को फ्री बस सफर, पढ़ें ट्रांसपोर्ट मंत्री ने क्या कहा
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 08 जून, 2025ः पंजाब में महिलाओं के फ्री बस सफर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं का फ्री बस सफर जारी रहेगा। आधार कार्ड नकली तो नहीं, इसकी चेकिंग जरूर की जाती है। साथ ही फर्जी पाए जाने पर एक्शन भी लिया जाता है। राज्य की महिलाओं के लिए यह सफर पहले की तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस सेवा को बंद करने का सरकार का कोई फैसला नहीं है।
हर रोज 3 लाख महिलाएं करती हैं फ्री सफर
पंजाब में महिलाओं के लिए फ्री सेवा अप्रैल 2021 में शुरू हुई । उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। इसके बाद पंजाब आम आदमी पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुआई में बनी थी। इस सरकार ने इस योजना का विस्तार किया। इस योजना का लगभग 1.40 करोड़ महिलाएं लाभ उठा चुकी हैं।
रोजाना 3 लाख से अधिक महिलाएं बस यात्रा करती हैं। यह सुविधा पंजाब रोडवेज, पनबस, और पीआरटीसी की सामान्य बसों पर जारी है। लेकिन ऐसी एसी, वाल्वो व अन्य पर यह सुविधा नहीं मिलती है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →