बड़ी खबरः पंजाब में नशामुक्ति के लिए 200 साइकोलोजिस्ट भर्ती होंगे, देखें वीडियो
चंडीगढ़, 09 जून, 2025ः अब नशा छोड़ने वालों को उचित इलाज देने के लिए 200 साइकोलोजिस्ट की भर्ती की जाएगी।सरकार तत्काल जरूरत को देखते हुए 200 साइकोलोजिस्ट की अस्थायी भर्ती करेगी। हालांकि, छह महीने के भीतर यह भर्ती स्थायी रूप से कर दी जाएगी। इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने प्रेसवार्ता के दौरान दी है। बता दें कि नशे के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए गठित हाई पावर कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अस्पताल में आने वाले नशे के आदी लोगों को मरीज की तरह माना जाएगा।
बता दे कि अब तक पुलिस की तरफ से नौ हजार 580 नशा तस्करों के खिलाफ मार्च महीने से लेकर अब तक दर्ज किए हैं। 16348 लोगों को अरेस्ट किया गया है। इनमें 118 तस्करों ने जिन्होंने काफी संख्या में प्रॉपर्टी बनाई थी। उन्हें गिराया गया है। 102 तस्कर कम गैंगस्टर पकड़े गए है। 622 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी। 11 करोड़ की ड्रग मनी पकड़ गई है। 1500 नशा छोड़ने वाले भर्ती है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →