Punjab: 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी, यह शहर रहा सबसे गर्म
चंडीगढ़, 14 जून, 2025ः पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने आज (शनिवार) भी हीटवेव (लू) को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आज से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है। हालांकि पिछले 24 घंटे में तापमान में सिर्फ 0.1 डिग्री की कमी आई है। लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से करीब 5 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां 46 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
तरन तारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और फाजिल्का में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां रात के समय भी तापमान अधिक रहने की संभावना है।
वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, मोगा, बरनाला, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, पटियाला और मानसा में ऑरेंज अलर्ट है। इन स्थानों पर हीटवेव और रात को अधिक गर्मी रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पहाड़ों से सटे पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →