NEET UG Result: पंजाब के केशव मित्तल बने टॉपर, ऑल इंडिया में 7वीं रैंक की हासिल
चंडीगढ़, 14 जून, 2025ः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। एनटीए की ओर से जारी नतीजों में पंजाब के केशव मित्तल ने ऑल इंडिया रैंक 7 और पंजाब में टॉप किया है। इसके बाद ऑल इंडिया रैंक 28 नंबर पर रहे हिमांक बघेल ने पंजाब में दूसरा स्थान हासिल किया है। केशव ने ऑल इंडिया रैंक सातवां हासिल करते हुए 99.99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, हिमांक ने भी 99.99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
बता दें कि परीक्षा में 20.08 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे। इनमें से 112.3 लाख स्टूडेंट्स क्वालिफाई हुए हैं।राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी ने टॉप किया है। कैंडिडेट्स NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in/NEET पर लॉग इन करके NEET रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट neet.ntaonline.in या exam.nta.ac.in पर भी देखा जा सकता है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →