पंजाब भाजपा प्रधान ने CM को लिखा पत्र:ड्रग मनी ट्रेल जांच की मांग की
चंडीगढ़, 16 जून, 2025ः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्होंने मांग की है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में ड्रग्स की कमाई (मनी ट्रेल) की जांच करवाई जाए, ताकि असली लोगों तक पहुंचा जा सके।
जाखड़ ने आरोप लगाया कि पंजाब में नशे का कारोबार बिना संरक्षण या समर्थन के नहीं फल-फूल सकता। हर साल राज्य से हजारों करोड़ रुपये का नशा पकड़ा जाता है, यह कोई इत्तेफाक नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनेताओं की किस्मत चंद ही वर्षों में बदलने लगी, जो पहले साइकिल पर चलते थे, उनके पास अब लग्जरी कारें हैं, एकड़ भर फार्म हाउस हैं।
जाखड़ ने चिट्ठी में लिखा कि असली आरोपियों तक पहुंचने और उनके धन का मार्ग ट्रेस किए बिना नशे पर कार्रवाई नाममात्र रहेगी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि उनके संबंध राजनेताओं या अधिकारियों से ही क्यों न हों।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →