Monsoon Update: पंजाब में अगले 48 घंटों में दस्तक देगा मानसून
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 20 जून, 2025ः पंजाब के लोगों को जल्द ही झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने वाली है। राज्य में अगले 48 घंटों में मानसून प्रवेश करने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून मध्य राजस्थान में पहुंच चुका है और हिमाचल प्रदेश की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है। पंजाब में आज भी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
भारतीय मौसम विभाग ने 23 जून तक पंजाब के विभिन्न हिस्सों के लिए मौसम चेतावनी जारी की है
- 20 जून: पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट।
- 21 से 22 जून: लुधियाना, पटियाला, जालंधर, नवांशहर, अमृतसर, संगरूर, रूपनगर, मानसा समेत कई जिलों में तेज हवाएं, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना।
- 23 जून: मानसून सक्रिय रहने की संभावना के साथ अधिकांश जिलों में चेतावनी जारी की गई है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →